सिकटा के रहने वाले अजित भारद्वाज, ने वकालत के साथ साथ राजनीति में भी अपनी पहचान बनाई है और हमेशा समाज के लिए समर्पित रहते हैं

Spread the love

पश्चिम चम्पारण जिले के सिकटा के रहने वाले अजित भारद्वाज, जो पेशे से एक जाने-माने वकील हैं और अपनी सेवा पटना हाईकोर्ट में दे रहे हैं, आज समाज में एक अलग पहचान बना चुके हैं।
अजित भरद्वाज न सिर्फ कानून के क्षेत्र में सक्रिय हैं, बल्कि समय-समय पर राजनीति में भी अपनी भागीदारी निभाते नजर आते हैं। हालांकि, उनके लिए राजनीति और वकालत कोई पेशा मात्र नहीं, बल्कि समाज सेवा का एक सशक्त माध्यम है।
उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि—
“मेरे लिए राष्ट्र और राष्ट्र के लोग सर्वोपरि हैं। मेरा हर भारतीय से नाता है, और मेरे लिए कोई खास वर्ग नहीं, बल्कि इस देश में रहने वाला हर व्यक्ति महत्वपूर्ण है।”
आगे उन्होंने कहा कि—
“मैं कर्म, न्याय, समाज और राष्ट्र सेवा में विश्वास करता हूं, दिखावे में नहीं। मेरा उद्देश्य सिर्फ लोगों की सेवा करना और उनके अधिकारों की रक्षा करना है।”
अजित भरद्वाज का यह विचार और सेवा भाव उन्हें समाज के बीच एक सशक्त और ईमानदार व्यक्तित्व के रूप में स्थापित करता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *