जिले के एक मजदूर का चंडीगढ़ से घर लौटते समय ट्रेन से कटकर हुई मौत।
शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया। Bihar News Hub
ठकरहा थाना क्षेत्र के भवानी टोला गांव निवासी,बिरजू चौधरी जो रोटीरोजी के लिए चंडीगढ़ काम कर रहा था, चंडीगढ़ से घर लौटते के समय ट्रेन से कटकर उसकी मृत्यु हो गई। संवाददाता को घटना के बारे में पता चला है कि बस्ती रेलवे स्टेशन के पहले यह घटना घटी। रेलवे प्रशासन ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई में जुट गई है। बिरजू की मौत की घटना से गांव में मातमी सन्नाटा छा गया है। संवाददाता को पता चला है कि बिरजू 6 महीने पहले चंडीगढ़ कमाने गया था, 5 अप्रैल को ट्रेन सेअपने घर लौट रहा था,सुबह बस्ती स्टेशन पहुंचने से पहले वह अचानक ट्रेन से नीचे गिर गया,गिरने से उसके सर में जबरदस्त चोट पहुंची, जिससे उसकी मृत्यु हो गई। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार दरवाजे के पास खड़े रहने या संतुलन बिगड़ने के कारण ऐसी घटना घटी है।
परिवारजन शव को बस्ती से लाने के लिए गए हुए हैं। पत्नी और बच्चों का रो रो कर बुरा हाल है। इस घटना से पूरे ग्रामीण क्षेत्र में सन्नाटा छा गया है।














Leave a Reply