85 लाख का गांजा सहित स्कॉर्पियो और दोअपराधी धराया।

Spread the love

85 लाख का गांजा सहित स्कॉर्पियो,दोअपराधी धराया।

शहाबुद्दीनअहमद/बेतिया।

सीमावर्ती क्षेत्र में तैनात बलथर पुलिस ने वाहन जांच के दौरान भारी मात्रा में मादक पदार्थ की खेप को जप्त किया है,यह कार्रवाई पुलिस ने माझार पुल के नजदीक से किया है। संवाददाता को मिली जानकारी केअनुसार,बलथर पुलिस ने मझार पुल के नजदीक वाहन जांच अभियान चल रहा था,इसी बीच बलथर कीओर सेआ रही स्कॉर्पियो को रोक कर पुलिस ने जांच किया तो उसमें से 6 बंडल गांजा बरामद किया गया,तत्काल पुलिस ने स्कॉर्पियो पर सवार दो लोगों को हिरासत में ले लिया,उनकी सूचना प्रखंड विकास पदाधिकारी,अजीत कुमार रोशन को दिया। बीडियो की देखरेख में सभी पैकेट में रखे सामान को खोलकर देखा गया तो उसमें से 85 किलो 150 ग्राम गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की अंतरराष्ट्रीय बाजार में इसकी कीमत करीब 85 लाख रुपया आंकी गई है। थानाअध्यक्ष,लालदेव दास ने संवाददाता को बताया कि वाहन जांच के दौरान यह कार्रवाई की गई। गिरफ्तार की पहचान पड़ोसी देश नेपाल के पोखरिया थाना क्षेत्र के पोखरिया गांव के योगेश्वर रावत और दूसरा बलथर थाना क्षेत्र के ही सड़कियाटोला गांव निवासी कबीर शेख के रूप में की गई है। इस मामले में एनडीपीएस एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज कर दोनों को जेल भेज दिया गया,वही स्कॉर्पियोऔर गांजा को जप्त कर लिया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *