स्वतंत्रता दिवस पर कयूम अंसारी ने दी जिलेवासियों को शुभकामनाएं
बेतिया। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बसवरिया बीच मोहल्ला, बेतिया निवासी एवं मशहूर समाजसेवी कयूम अंसारी ने पश्चिम चंपारण जिलेवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता दिवस हमें देश की आजादी के लिए अपने प्राणों की आहुति देने वाले वीर स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग और बलिदान को याद करने का अवसर देता है।
नगर निगम के पूर्व उपमेयर रह चुके कयूम अंसारी ने कहा कि देश की तरक्की और समाज की खुशहाली के लिए सभी लोगों को आपसी भाईचारा, एकता और सद्भाव के साथ आगे बढ़ना चाहिए। उन्होंने जिलेवासियों से स्वच्छता, शिक्षा, विकास और जनसेवा के क्षेत्र में मिलकर योगदान देने की अपील की।
कयूम अंसारी के उपमेयर कार्यकाल के दौरान शहर के विकास एवं जनसेवा से जुड़े कार्यों में उनकी सक्रियता की चर्चा आज भी स्थानीय लोगों के बीच होती है। स्वतंत्रता दिवस पर उन्होंने देश की एकता और अखंडता को मजबूत करने का संकल्प लेने का संदेश देते हुए सभी जिलेवासियों के सुख, समृद्धि और उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
स्वतंत्रता दिवस पर कयूम अंसारी ने दी जिलेवासियों को15 अगस्त स्वतंत्रता दिवस की शुभकामनाएं
















Leave a Reply