अजीत भरद्वाज को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह ‌

Spread the love

अजीत भरद्वाज को भाजपा वाणिज्य प्रकोष्ठ में अहम जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में उत्साह ‌
सिकटा। सिकटा प्रखंड के रहने वाले अजीत भारद्वाज को भारतीय जनता पार्टी के वाणिज्य प्रकोष्ठ में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने से क्षेत्र के पार्टी कार्यकर्ताओं एवं समर्थकों में उत्साह का माहौल है। उन्हें पश्चिम चंपारण-बेतिया जिला वाणिज्य प्रकोष्ठ का कार्यक्रम प्रभारी बनाया गया है।छं
इसके साथ ही अजीत भारद्वाज को बिहार प्रदेश वाणिज्य प्रकोष्ठ का क्षेत्रीय प्रभारी सह प्रदेश कार्यसमिति सदस्य की जिम्मेदारी भी सौंपी गई है। प्रदेश कार्यसमिति की सूची में उनका नाम क्रमांक 32 पर अंकित है।
अजीत भारद्वाज को मिली इस नई जिम्मेदारी को लेकर स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं और उनके समर्थकों ने प्रसन्नता व्यक्त की है। लोगों का कहना है कि संगठन के प्रति उनकी सक्रियता और कार्यों को देखते हुए पार्टी ने उन्हें महत्वपूर्ण दायित्व दिया है। नई जिम्मेदारी मिलने के बाद क्षेत्र के लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए संगठन को मजबूत बनाने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण होने की उम्मीद जताई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *