पश्चिम चंपारण में महिला विकास मंच की कार्यकर्ताओं पर कथित हमले का मामला सामने आया है।
*बेतिया।*(Bihar News Hub)महिला विकास मंच ने जगदीशपुर थाने में आवेदन देकर कुछ लोगों पर महिला कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट, जानलेवा हमला और अभद्र व्यवहार का आरोप लगाया है।
आवेदन के अनुसार, 7 सितंबर को मंच की टीम जगदीशपुर थाना क्षेत्र के ग्राम जमुनिया वार्ड-4 में राजू कुमार के यहां एक मामले के सामाजिक समाधान के लिए गई थी। आवेदन में उल्लेख है कि राजू कुमार अररिया थाने में एसएचओ रहते हुए एक महिला सिपाही के शोषण के आरोप में निलंबित हैं। इसी मामले में बातचीत के दौरान कथित दुर्व्यवहार और मारपीट हुई।
शिकायत में कहा गया है कि घटना के बाद 112 पर सूचना दी गई, जिसके बाद पुलिस मौके पर पहुंची। मंच ने निष्पक्ष जांच और सुरक्षा की मांग की है।
इस टीम में राष्ट्रीय अध्यक्ष वीना मानवी समेत पटना की चार सदस्य, जिलाध्यक्ष गुड़िया कुमारी और प्रभारी तनवीर आलम सहित अन्य महिलाएं शामिल थीं। पुलिस का कहना है कि आवेदन पर जांच की जा रही है। आरोपों की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है इस खबर की पुष्टि न हम करते हैं ना हमारा पेपर करती है यह जांच का विषय है।
पश्चिम चंपारण में महिला विकास मंच की कार्यकर्ताओं पर कथित हमले का मामला सामने आया है।
















Leave a Reply